'सेक्स करने वालों की शक्लें भी याद नहीं'.. चोपड़ा गर्ल का बड़ा खुलासा- पेड सेक्स का वो चैप्टर अब..

Sherlyn Chopra Sex For Money: शर्लिन चोपड़ा इन दिनों अपनी जल्द रिलीज होने वाली वेब सीरीज 'पौरषपुर 2' को लेकर छाई हुई हैं। हसीना इसका जबरदस्त प्रमोशन भी कर रही हैं। सीरीज में शर्लिन महारानी स्नेहलता के किरदार में दिखाई देंगी। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी लाइफ के कुछ बुरे दिनों को याद किया है। ब्रेस्ट सर्जरी से लेकर पैसों के लिए सेक्स करने पर शर्लिन चोपड़ा ने खुलकर बातें की हैं।
पैसों के लिए गुजारी कईयों संग रातें
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शर्लिन चोपड़ा से सिद्धार्थ कानन ने उस स्टेटमेंट के बारे में भी पूछा, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो पैसों के लिए कइयों के साथ रात गुजार चुकी हैं। इस पर जवाब देते हुए वो बोलीं, 'आपको निराश करने के लिए माफी लेकिन अब मैं पैसे लेकर किसी के साथ नहीं सोती हूं।' एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने वो बातें अपने पिछले रिलेशनशिप के संबंध में बोली थीं। उनका एक बॉयफ्रेंड था, जो कि एक बड़े राजनेता का बेटा था। और जिस तरह से वह उनको ट्रीट करता था, उससे उनको यही लगता था कि वह उनके लिए जो कर रहा है 'वो सिर्फ सेक्स के लिए है।'
सेक्स करने वालों की शक्लें भी याद नहीं
शर्लिन ने साल 2012 में सोशल मीडिया पर यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि वे पैसे लेकर लोगों के साथ सेक्स किया करती थीं। अपने ट्वीट में शर्लिन ने लिखा था कि, 'पास्ट में मैने पैसों के लिए कई लोगों के साथ सेक्स किया था'। यही नहीं एक्ट्रेस ने अपने इस ट्वीट में आगे यह भी लिखा था कि, 'मैने पेड सेक्स जितने भी लोगों के साथ किया था उनमें से कोई भी मुझे याद नहीं है'। आपको बता दें कि जैसे ही शर्लिन ने यह खुलासा किया सोशल मीडिया पर ढ़ेरों फैन्स उनके साथ पेड सेक्स की फरमाइश करने लगे थे। इसके जवाब में शर्लिन ने कहा था कि, ' मेरी लाइफ में पेड सेक्स का वो चैप्टर अब समाप्त हो चुका है'।
डायरेक्टर्स की गंदी डिमांड
इसके साथ ही सिद्धार्थ कानन से खास बातचीत में, शर्लिन चोपड़ा ने बताया, 'मुझसे डारयेर्टर्स ने पूछा है कि क्या मैंने ब्रेस्ट सर्जरी कराई है। मेरे पास झूठ बोलने की कोई वजह नहीं थी कि मैंने ऐसा नहीं किया। मैंने उनको बताया कि सर्जरी करवाई है क्योंकि मैं अपने फ्लैट चेस्ट से बोर हो गई थी। तब वो ऐसी बातें कहते थे 'क्या हम इसे छू सकते हैं? कप साइज क्या है?' मुझे आश्चर्य हुआ कि क्या लोग किसी एक्ट्रेस के कप साइज के बारे में पता लगाने के बाद ही थिएटर जाएंगे? मैंने पूछा उनसे कि क्या आप शादीशुदा हैं? क्योंकि तब तो आप महिला की शारीरिक रचना के बारे में जानते ही होंगे। निर्देशक ने कहा, 'हां, लेकिन मैं अपनी पत्नी के साथ ज्यादा बातचीत नहीं करता हूं।'


Click it and Unblock the Notifications
