शर्लिन और रूपेश पॉल का झगड़ा बहुत बड़ा नाटक
ट्विटर और फेसबुक में से आधे से ज्यादा लोगों का मानना है कि दोनों का ही झगड़ा केवल एक नाटक और दिखावा है और अपनी आने वाली फिल्म कामासूत्र 3डी के प्रति लोगों की दिलचस्पी पैदा करना है। लोगों का कहना है कि यह एक नये तरह का पब्लिसिटी स्टंट है जिससे लोगों के बीच में दोनों और आने वाली फिल्म कामासूत्र 3 d के प्रति उत्सुकता बनी रहे।
गौरतलब है कि शर्लिन ने रूपेश पॉल पर काफी सनसनी खेज आरोप लगाये हैं। शर्लिन ने मुंबई एसपी से शिकायत की है कि रूपेश ने उनके साथ धोखा किया है। शर्लिन ने रूपेश के ऊपर यौन संबंध बनाने के लिए प्रेशऱ डालने का आरोप लगाया है। तो रूपेश ने भी शर्लिन के ऊपर पांच करो़ड़ रूपये का चूना लगाने का आरोप लगाया है।
मालूम हो कि कामासूत्र 3डी एक एडल्ट फिल्म है। जो कि देसी और विदेशी दो वर्जन में बन रही थी। फिल्म में मल्खान सिंह हीरो का रोल कर रहे हैं लेकिन अब शर्लिन के बीच में फिल्म में छोड़ देने की वजह से फिल्म अब अटक गयी है। देखते हैं अब रूपेश पॉल शर्लिन के बिना कैसे फिल्म बनाते हैं?


Click it and Unblock the Notifications












