VIDEO: राखी के टमाटर के बाद अब आए शर्लिन के संतरे, शख्स ने पूछा- कितने बड़े हो जाएंगे

Sherlyn Chopra Video: एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा भले ही फिल्मों के जरिए बहुत नाम ना कमा पाई हो लेकिन उन्होंने विवादों और बेबाक अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। अब एक बार फिर से शर्लिन चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
एक्ट्रेस इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पौरुषपुर' के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। ऐसे में शर्लिन के आए दिन एक से बढ़कर एक ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं जिनमें ये हसीना अपनी अतरंगी हरकतों से फैंस का ध्यान अपनी ओर कर लेती है। अब एक बार फिर से शर्लिन चोपड़ा ने ऐसा ही किया है।
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि शर्लिन चोपड़ा इस दौरान बीच सड़क पर संतरे के पेड़ के साथ दिखाई दे रही हैं। इस दौरान शर्लिन चोपड़ा कहती हैं कि राखी के टमाटर तो अभी उगे नहीं अब मैं संतरे उगाती हूं। शर्लिन से पैपराजी पूछते हैं कि ये कितने बड़े हो जाएंगे। इसके बाद शर्लिन शख्स से पूछती हैं फिर वो हाथ से बताता है कि 15 दिन में इतने बड़े।
नेटिजंस शर्लिन चोपड़ा के इस वीडियो को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इसके साथ ही हसीना का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। इसके पहले भी वो कई बार पैपराजी के सामने ऐसा कुछ कर चुकी हैं जो कि चर्चा का हिस्सा रहा है। बता दें कि शर्लिन चोप़ड़ा ने कई एडल्ट वीडियोज भी शूट किए हैं और उनको पब्लिक किया है। इस वक्त सरकार के समर्थन में लगातार बोलती हुई मिल जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications