Sherlyn Chopra Video: पैपराजी के बर्थडे पर मेहरबान हुई ये हसीना, पहले किया गाल पर KISS और फिर...

Sherlyn Chopra Video: बोल्डनेस सेंसेशन शर्लिन चोपड़ा अपने बिंदास अंदाज के लिए काफी मशहूर हैं। शर्लिन पब्लिक प्लेस में ऐसी ऐसी हरकते करती हैं कि उनके वीडियो काफी वायरल रहते हैं। आज फिर ऐसा ही वायरल वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं।
दरअसल, हाल ही में शर्लिन चोपड़ा को इंडो वोस्टर्न अंदाज में स्पॉट किया गया। इस दौरान शर्लिन चोपड़ा पैपराजी के साथ खूब मस्ती मजाक करती दिखाई दे रही थीं। ऐसे में जब शर्लिन को पता चला कि एक पैपराजी का बर्थडे भी है तो ऐसे में वो इस बर्थडे बॉय पर काफी मेहरबान दिखाई दीं।
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि शर्लिन चोपड़ा ने इस पैपराजी का बर्थडे खास बनाने में अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने इस पैपराजी के साथ काफी देर क्वालिटी टाइम स्पेंड किया और फिर इनको किस दिया। इसके बाद शर्लिन पैपराजी के गाल पर अपनी छपी लिपस्टिक का निशान भी दिखाती नजर आ रही हैं।
शर्लिन चोपड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजंस इस पैपराजी को लेकर काफी दिलचस्प रिएक्शन भी दे रहे हैं।
इसके पहले भी वो कई बार पैपराजी के सामने ऐसा कुछ कर चुकी हैं जो कि चर्चा का हिस्सा रहा है। बता दें कि शर्लिन चोप़ड़ा ने कई एडल्ट वीडियोज भी शूट किए हैं और उनको पब्लिक किया है। इस वक्त सरकार के समर्थन में लगातार बोलती हुई मिल जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications