Sher Khan के लिए लॉक हो गई स्क्रिप्ट? सोहेल खान ने सलमान खान के साथ शुरु की बात!

शेर खान एक ऐसा प्रोजेक्ट था जो कि कुछ साल पहले ही बन जाना चाहिए थे। सलमान खान के साथ सोहेल खान ने तय किया था कि वो एक फिल्म बनाएंगे जिसका नाम शेर खान होना था। हालांकि किसी कारणवश ये नहीं हो पाया था।
लेकिन अब खबरें सामने आ रही है कि सोहेल खान एक बार फिर से सलमान खान से इस फिल्म को लेकर बात कर रहे हैं। जी हां, एक बॉलीवुड साइट की मानें तो सोहेल खान ने सलमान खान के साथ शेर खान के लिए बातचीत फिर से शुरू कर दी है।
जी हां, लिखा है कि.. "शेर खान एक ड्रीम प्रोजेक्ट है और टीम ने स्क्रिप्ट को फाइनल करने के लिए पूरा समय लिया है। सोहेल सलमान के साथ अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बनाने के लिए उत्साहित हैं और भाई भी जंगल एडवेंचर की तलाश में हैं।"
हालांकि इसको लेकर आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं हुआ है और फैंस काफी समय से इसको लेकर इंतजार में है। बता दें कि सलमान खान हाल ही में अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आए थे और कहा जा रहा है कि फिल्म ने धमाकेदार कमाई की है।
इसके अलावा सलमान खान टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं और ये फिल्म साल के अंत तक रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में एक बार फिर से स्पाई यूनिवर्स के साथ धमाका करने के लिए सलमान खान तैयार हैं।
इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा खबर है कि सलमान खान की इस फिल्म में शाहरुख खान भी एक दमदार कैमियो रोल करते दिखेंगे और ऐसा कहा जा रहा है कि लोग उनको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications