Shenaz Treasury: इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने मर्दों के गुप्त रोग का ढूंढा इलाज, वीडियो शेयर कर खुद बताया

बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज ट्रेजरीवाला को देखकर ऐसा लगता है वे अब एक्टिंग छोड़ ट्रैवल ब्लॉगर बन गई है। आजकल वे देशभर में अलग-अलग जगहों पर घूम कर अपने फैंस को ट्रैवल अपडेट्स देती रहती हैं और ट्रैवलिंग के टिप्स भी देती नजर आती हैं। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अलग-अलग ट्रेंड्स और अलग-अलग जगह पर जाकर अपने फैंस को अपडेट देती है। यहां तक की वे नए-नए प्रोडक्ट से लेकर फूड आइटम्स तक के बारे में भी अपने फैंस को अपडेट करती हैं।
हाल ही में शहनाज ने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिसने सबको चौंका दिया है। दरअसल, वीडियो में शहनाज एक हॉट स्प्रिंग बाथ लेती हुईं दिख रही हैं। इस वीडियो में वे हॉट स्प्रिंग वॉटर में बाथ लेने के फायदे बता रही हैं। उनके मुताबिक, इस हॉट स्प्रिंग जिसका टेंपरेचर 48 डिग्री का होता है, ये ना सिर्फ आपकी त्वचा के लिए अच्छा है बल्कि स्किन कंडीशन से लेकर ब्लड सरकुलेशन से लेकर शरीर के दर्द को दूर करता है। ये ब्लड प्रेशर कम कर सकता है, आर्थराइटिस को कम कर सकता है और इसके कई फायदे भी हैं। शहनाज ट्रेजरीवाला ने वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने ये भी लिखा कि हॉट स्प्रिंग बाथ लेने से मर्दों को होने वाली समस्या इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (erectile dysfunction) को भी ट्रीट करने में मदद मिलती है।
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए शहनाज ने यह भी लिखा कि बेशक ये हॉट स्प्रिंग ऑस्ट्रेलिया में हैं। उन्होंने बताया कि ये वही हॉट स्प्रिंग है जिसे मैंने मॉर्निंगटन पेनिन्सुला ऑस्ट्रेलिया में आज़माया था, इसे अल्बा स्प्रिंग कहा जाता है और उन्होंने इसके चारों ओर एक स्पा बनाया है। लेकिन इंडिया में भी ऐसी 7 जगहें हैं जहां पर यह हॉट स्प्रिंग मौजूद है। शहनाज के मुताबिक, ये जगहें हैं -
नुब्रा घाटी में पनामिक -लद्दाख, खीर गंगा हॉट स्प्रिंग - हिमाचल, मणिकरण साहिब -हिमाचल, तत्तापानी गर्म पानी के झरने -
सतलुज नदी के तट पर, गौरीकुंड केदारनाथ की यात्रा पर - गौरीकुंड गांव, युमथांग - सिक्किम में और रेशी भी सिक्किम में ही है।
हालांकि शहनाज की इस वीडियो पर फैंस भी समर्थन करते हुए हॉट स्प्रिंग के फायदों को एक्सेप्ट कर रहे हैं और लोगों ने देश-विदेश की कई और जगहें भी बताई हैं जहां पर हॉट स्प्रिंग मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications