कंगना पर चिल्‍लाए शेखर सुमन

By Super

Kangana Ranaut at Adyayan Suman's birthday
शेखर सुमन ने अपने बेटे अध्‍ययन सुमन के जन्‍मदिन के मौके पर आई कंगना रनाउत को डांट लगा दी। इस मौके पर मोहित सूरी और शेखर सुमन के बीच कुछ वाद विवाद चल रहा था जिसमें कंगना लगातार मो‍हित के पक्ष में बोले जा रही थी बस शेखर को इस बात पर गुस्‍सा आ गया और उन्‍होंने कंगना को डांट दिया।

पिछले मंगलवार को अध्‍ययन सुमन ने पियानो बार में अपना जन्‍मदिन मना रहे थे इस मौके पर कई फिल्‍मी हस्तिया मौजूद थी। फिल्‍म राज द मिस्‍ट्री कंटीन्‍यूज के निर्देशक मोहित सूरी और शेखर सुमन के बीच फिल्‍म निर्माण के बारे में बातचीत चल रही थी।

मोहित फिल्‍म वो लम्‍हे के बारे में अपनी राय रख रहे थे जिसमें उन्‍होंने कहा कि यह फिल्‍म कितनी अच्‍छी थी लेकिन इसको सफलता नही मिली। फिर उन्‍होंने कहा कि कैसे श्‍याम बेनेगल जैसे फिल्‍मकार एयरपोर्ट पर लोग नही पहचान पाते क्‍योंकि उनकी फिल्‍मों को व्‍यावसायिक सफलता नही मिली है।

वही शेखर ने मोहित की बातों का जवाब देते हुए कहा कि यदि किसी निर्देशक के अंदर प्रतिभा है और वह अच्‍छी फिल्‍में बनाता है तो व्‍यावसायिक सफलता के लिए उसे अपनी आत्‍मा को नही बेच देना चाहिए और जो लोग ऐसा करते है वो वेश्‍या के समान होते है। इसी बीच कंगना ने अपनी बात रखते हुए मोहित से सहमति जाहिर की। बस कया था शेखर को गुस्‍सा आया और उन्‍होंने कंगना को डांटना हुए कहा कि तुम फिल्‍म निर्माण के बारे में कितना जानती हो मैं जानता हूं।

बस फिर क्‍या था शेखर ने गुस्‍से में कंगना को काफी भला बुरा कहा जिससे वो पार्टी छोड़कर चली गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X