मेरी बहू कंगना नही: शेखर सुमन

अध्ययन सुमन के माता पिता अब भी इस बात को पचा नही पा रहे है कि उनके बेटे को कंगना रनाउत पसंद आई हैं। पिछले दिनों अध्ययन के जन्मदिन पर कंगना और शेखर सुमन के बीच मामूली मतभेद उभर आए थे जिससे उन लोगों के बीच बातचीत बंद हो गई है।
जब अध्ययन सुमन से कंगना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब अध्ययन 13 साल का था तो जिस लड़की से प्यार करता था उससे शादी करना चाहता था। मैं और मेरी पत्नी अलका उसे बहुत पसंद करते थे। वह बहुत खुबसूरत, शिक्षित व एक अच्छे परिवार से थी लेकिन उनका संबंध टूट गया। लेकिन अब मुझे अध्ययन के साथ कंगना का साथ पसंद नही है।
उन्होंने यह भी कहा कि जब अध्ययन ने मुझे अपने प्यार के बारे में बताया तो मैंने खुशी जाहिर की लेकिन साथ ही बहुत सारे सुझाव भी दिए। उससे कहा कि इस समय उसे अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए। अपने प्यार को सार्वजनिक रूप से प्रदशित करने से बचना चाहिए।
साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे अपने बेटे की खुशी में ही खुशी है। एक अभिनेत्री होने के नाते कंगना के संघर्ष को महत्व देता हूं क्योंकि एक छोटे से शहर से आकर किसी मुकाम पर पहुंचना अपने आप में बड़ी बात है लेकिन वो मेरे बेटे से उम्र व अनुभव दोनों में ही बड़ी है।


Click it and Unblock the Notifications