शेखर सुमन ने अक्षय से माफी मांगी

शेखर ने कहा, "मैंने जानबूझकर अक्षय का दिल नहीं दुखाया। मेरी बातों से अगर अक्षय आहत हुए हैं तो इसके लिए मैं उनसे माफी मांगता हूं। मैं अक्षय जैसे अच्छे इंसान का दिल नहीं दुखाना चाहता। उन्हें महसूस करना चाहिए कि मेरे बयान में कुछ भी व्यक्तिगत नहीं है।"
'चांदनी चौक..' देखने के बाद शेखर ने कहा था, "मैं इसे भारतीय सिनेमा इतिहास की अब तक की सबसे वाहियात फिल्म का दर्जा देना चाहता हूं। मैंने इस फिल्म को देखने के लिए 400 रुपये बेकार किए। मुझे इसका खासा अफसोस है। मैं अक्षय से यह रकम वापस चाहता हूं।"
"मुझे निराशा है कि अक्षय ने ऐसी फिल्म में काम किया। मेरी समझ से सफलता का स्वाद लेने के बाद वह भटक गए हैं। मुझे लगता है कि अक्षय की इस फिल्म की नाकामी से शाहरुख खान को काफी खुशी हुई होगी। "
adhyayan suman akshay kumar अक्षय कुमार अध्ययन सुमन चांदनी चौक टू चाइना शेखर सुमन chandni chowk to china shekhar suman


Click it and Unblock the Notifications