सुचित्रा और शेखर के टूटे रिश्ते की वजह प्रीटी
शाहरुख खान के साथ फिल्म “कभी हां कभी ना" में बतौर नायिका रह चुकी सुचित्रा कृष्ण्मूर्ति जब अपने से उम्र में काफी बडे शेखर कपूर के साथ विवाह बंधन में बंधी तो उनकी शादी चर्चा का विषय बनी. मज़े की बात यह है कि जब उनकी यह शादी टूटी तब भी वह चर्चा का विषय बनीं.
इसकी वजह उन्होंने शेखर कपूर और प्रीति ज़िंटा के बीच कुछ होने को बताया. अब यह और बात है कि बाद में इस बात को सुचित्रा की दिमागी अस्वस्थता बताकर बेबुनियाद साबित कर दिया गया.
फिलहाल अपनी आगामी फिल्म “एलिज़ाबेथ - द गोल्डन एज" को लेकर शेखर कपूर इन दिनों भारत में हैं और अपना पूरा समय अपनी पूर्व पत्नी सुचित्रा और अपनी बेटी कावेरी को दे रहे हैं जो चाह्ती है कि उसके मम्मी पापा अलग न रहकर साथ में रहे.
अपनी प्यारी बिटिया की ख्वाहिश को पूरा करने के लिए पिछले एक महीने से अपना बोरिया बिस्तर लेकर सुचित्रा के घर में ही जमे हुए हैं.
अब जब पूराने सुनहरे दिन फिर लौट रहे हैं सुचित्रा फिर एक बार प्रीति को शेखर के जीवन का हिस्सा बता रही हैं. भले ही उनका स्वर दबा हुआ है मगर वह यह कहने से नहीं बाज़ आ रही हैं कि प्रीति को लेकर उन्होंने शेखर पर जो आरोप लगाए थे वे बेबुनियाद नहीं सच थे.
अब यह कहा जाए तो गलत न होगा कि सुचित्रा अपनी, अपनी बेटी और अपनी खुशहाल ज़िंदगी की खुद दुश्मन है.


Click it and Unblock the Notifications