चांदनी चौक.. पर गुस्‍साए शेखर सुमन

By Super

Shekhar Suman blasts CC2C
अभिनेता शेखर सुमन ने अपने कामेडी शो सर्कस के दौरान फिल्‍म चांदनी चौक टू चाइना को एक घटिया फिल्‍म बताया है। उन्‍होंने कहा कि ऐसी फिल्‍मों से सिनेमा का पतन हो रहा है।

निखिल आडवानी द्धारा निर्देशित इस फिल्‍म में अक्षय कुमार और दीपिका पादूकोण मुख्‍य भूमिकाओं में है। शेखर ने शो के दौरान फिल्‍म को बकवास करार देते हुए निखिल आडवानी से अपने टिकट के पैसे वापस मांगे।

शेखर सुमन ने इस शुक्रवार सिनेमाहाल में जाकर फिल्‍म देखी थी उन्‍हें फिल्‍म पसंद नही आई। उन्‍होंन अपनी नाराजगी को सोनी के कामेडी शो सर्कस में जाहिर कर दी। यही नही जब उन्‍होने अपने टिकट पर खर्च हुए 400 रूपए मांगे तो दर्शक देखते रह गए।

यही नही शेखर ने अक्षय की अब तक की सभी फिल्‍मों में इसे सबसे खराब बताया है उनका कहना था कि उन्‍हे अक्षय की नमस्‍ते लंदन पसंद आई थी क्‍योंकि इसमें उनके हास्‍य अभिनय का जबरदस्‍त तालमेल दिख रहा था। अक्षय की फिल्‍म सिंह इज किंग को भी ठीक बताते हुए उन्‍होंने कहा कि कम से कम उसमें मनोरंजन तो था।

शेखर ने अक्षय के लिए कहा कि उन्‍हें अपनी प्रतिभा को इस तरह की फिल्‍मों में जाया नही करना चाहिए बल्कि कुछ अच्‍छी फिल्‍मों में काम करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X