Shehnaaz Gill: चमकीली स्कर्ट के साथ शर्ट की सारी बटन खोलकर दिया पोज, हॉट लुक पर फिदा हुए फैंस!

Shehnaaz Gill: बिग बॉस फेम पंजाबी सिंगर शहनाज गिल जो कि जल्द ही सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार है, सोशल मीडिया पर अपने हुस्न का आए दिन जादू चलाती रहती हैं। हाल ही में ऐसी ही एक चमकीली ड्रेस पहनकर शहनाज से सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।
दरअसल बात ऐसी है कि, शहनाज अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के लिए काफी व्यस्त हैं। इसी बीच एक प्रोमोशन के दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही हैं, इस दौरान शहनाज गिल ने न्यूड शेड के साथ शिमरी स्कर्ट पहनी हुई है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।
पूरे लुक की बात करें तो, शहनाज ने एक न्यूड शेड बॉडी-हगिंग टॉप पहना था जिसे उन्होंने सुनहरे रंग की रैपर स्कर्ट और एक सफेद शर्ट के साथ पेयर किया था। गोल्डन चोकर, कड़ा, स्टेटमेंट मैटेलिक हैंडबैग, स्मोकी आईज, न्यूड लिप्स, खुले बाल और हील्स के साथ वो बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
शहनाज का ये लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, फैंस जमकर अभिनेत्री की तारीफ कर रहे हैं। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोगों ने जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। इसी लुक में शहनाज कौर गिल रविवार को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट हुई हैं।
खैर गौरतलब है कि जब जब शहनाज सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज या वीडियो पोस्ट करती है, फैंस उनकी जमकर तारीफ करते हैं और तेजी से उनकी फोटोज वायरल हो जाती है। इससे पहले 24 मार्च को शहनाज ने एक अवार्ड्स इवेंट में शिरकत की थी और इवेंट में स्टाइलिश एंट्री करते हुए वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं।
फिलहाल तो शहनाज के फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, शहनाज फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं। ये फिल्म 'ईद' पर रिलीज होगी। फिल्म को लेकर पहले ही फैंस के बीच अलग ही क्रेज बना हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications