..................... Shehnaaz Gill unfollows Salman Khan on instagram after she was asked to leave Bhaijaan | शहनाज़ गिल को किया गया सलमान खान की फिल्म से बाहर? - Hindi Filmibeat

शहनाज़ गिल ने किया सलमान खान को अनफॉलो, डेब्यू फिल्म कभी ईद कभी दिवाली से किया गया बाहर, ये है कारण?

शहनाज़ गिल ने पिछले कुछ घंटों से इंटरनेट पर हलचल मचा कर रखी हुई है। इसका कारण छोटा मोटा नहीं बल्कि बहुत ही बड़ा है। शहनाज़ गिल ने अपने इंस्टाग्राम से सलमान खान को अनफॉलो कर दिया है और इसका कारण माना जा रहा है उनकी आने वाली डेब्यू फिल्म कभी ईद कभी दिवाली।

सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली का नाम बदलकर अब भाईजान हो चुका है। इस फिल्म की शूटिंग कुछ ही महीनों पहले शुरू हुई है और अब रिपोर्ट्स की मानें तो शहनाज़ गिल को इस फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। शहनाज़ को फिल्म छोड़ने के लिए कहा जा रहा है।

shehnaaz-gill-unfollows-salman-khan-on-instagram-after-she-was-asked-to-leave-their-film-bhaijaan

अब इसका कारण अभी तक किसी को नहीं पता लेकिन ये ज़रूर माना जा रहा है कि फिल्म से बाहर किए जाने का गुस्सा, शहनाज़ गिल ने इंस्टाग्राम पर दिखाया है जहां से शहनाज़ ने सलमान खान को अनफॉलो कर दिया है। ये दिखाना ज़्यादा मुश्किल इसलिए भी नहीं था क्योंकि शहनाज़ गिल इंस्टाग्राम पर केवल 12 ही लोगों को फॉलो करती थीं और ये संख्या अब घटकर 11 हो चुकी है।

पहले भी आ चुकी है फिल्म छोड़ने की खबर

पहले भी आ चुकी है फिल्म छोड़ने की खबर

गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली, शहनाज़ गिल ने छोड़ दी है ये खबर पहले भी आ चुकी है। जब इस फिल्म से सभी एक्टर्स बाहर जा रहे थे तो खबरें थीं कि शहनाज़ भी अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर संदेह में आ चुकी थीं और उन्होंने भी ये फिल्म छोड़ने का फैसला कर लिया था। हालांकि, ये सारी खबरें झूठी निकलीं। वैसे भी शहनाज़ गिल, सलमान खान की फैन हैं, ऐसे में सलमान की फिल्म छोड़ देना, ये बात किसी को हज़म नहीं हो रही थी।

दी है मुंहमांगी फीस

दी है मुंहमांगी फीस

जब से शहनाज़ गिल के कभी ईद कभी दिवाली, साईन करने की खबर आई है तब से ही अफवाहें हैं कि इस फिल्म के लिए शहनाज़ गिल को फीस भी मुंहमांगी ही मिल रही है। सलमान खान ने शहनाज़ गिल को कहा कि उन्हें जितनी फीस लगे, वो खुलकर बता सकती हैं और उन्हें उतनी ही फीस दी जाएगी। गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद, शहनाज़ गिल को पूरी इंडस्ट्री ने मज़बूती से सपोर्ट किया।

शूटिंग शुरू कर चुकी थीं शहनाज़

शूटिंग शुरू कर चुकी थीं शहनाज़

शहनाज़ गिल कुछ ही महीनों पहले, हैदराबाद में कभी ईद कभी दिवाली का एक शेड्यूल भी पूरा कर चुकी हैं। वो एयरपोर्ट पर जब लौट के आईं तो उनकी तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल थे। वहीं शहनाज़ ने अपने को स्टार्स राघव जुयाल और सिद्धार्थ निगम के साथ तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए थे जिसमें तीनों युवा सितारे मस्ती करते नज़र आ रहे थे। इस फिल्म में शहनाज़ गिल, सिद्धार्थ निगम के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी।

क्यों उड़ रही हैं फिल्म छोड़ने की अफवाहें

क्यों उड़ रही हैं फिल्म छोड़ने की अफवाहें

अब शहनाज़ को फिल्म से बाहर किए जाने की अफवाहें इसी वजह से तेज़ी से उड़ रही हैं क्योंकि शहनाज़ के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब सलमान खान दिखाई नहीं दे रहे हैं। हालांकि, सलमान भी शहनाज़ को काफी तवज्जो देते हैं और ये बात फैन्स बिग बॉस के सीज़न 13 से देखते आए हैं और तवज्जो देने का कारण भी ये है कि शहनाज़ एक झटके में हर किसी का दिल जीत लेती हैं।

क्या संजू बाबा का शो है कारण

क्या संजू बाबा का शो है कारण

शहनाज़ गिल के ये फिल्म छोड़ने की वजह, शहनाज़ गिल का आने वाला कॉन्सर्ट हो सकता है जो शहनाज़, संजय दत्त और अरशद वारसी के साथ करने जा रही हैं। संजय दत्त, संजू बाबा चले अमरीका नाम का एक कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं जो कि यूके में होगा और इस कॉन्सर्ट का हिस्सा शहनाज़ गिल भी होंगी। संजय दत्त और सलमान खान में काफी समय से चीज़ें अच्छी नहीं चल रही हैं और शहनाज़ का ये कॉन्सर्ट करना, उनके सलमान की फिल्म से निकाले जाने की वजह बताया जा रहा है। हालांकि ये केवल कोरी अफवाहें हैं जिनका कोई सिर पैर नहीं है।

क्या पलक तिवारी ने किया है रिप्लेस

क्या पलक तिवारी ने किया है रिप्लेस

अब एक तरफ, जहां शहनाज़ के फिल्म छोड़ने की अफवाहें तेज़ हो चुकी हैं वहीं दूसरी अफवाह ये भी है कि इस फिल्म में अब शहनाज़ गिल को श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने रिप्लेस किया है जो फिल्म में सिद्धार्थ निगम के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी। पलक और सिद्धार्थ की जोड़ी भी शहनाज़ और सिद्धार्थ की जोड़ी से बेहतर लग रही थी।

साईन कर रही हैं और फिल्में

साईन कर रही हैं और फिल्में

अब शहनाज़ गिल, सलमान खान की फिल्म से डेब्यू करेंगी या फिर नहीं, ये तो पता नहीं लेकिन फिलहाल, शहनाज़ अपने करियर में और भी प्रोजेक्ट्स साईन कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में रिया कपूर की एक फिल्म साईन की है जिसे रिया कपूर के पति, करण बुलानी डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म एक फैमिली ड्रामा है जहां रिया के पिता अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर, मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X