शत्रुघ्न को सोनाक्षी पर गुस्सा क्यों आया!
बॉलीवुड के शॉटगन यानि शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा को काफी नसीहतों के बाद बॉलीवुड में कदम रखने की इजाजत दी थी। इसमें अहम बात थी किसी से डेटिंग ना करने की। लेकिन जो होना होता है वो होकर ही रहता है।
हाल ही में जब 'वेलेंटाइन डे' के दिन सोनाक्षी के रणवीर सिंह के साथ डेटिंग करने की खबर जैसे ही शॉटगन तक पुहंची वो इस खबर के साथ ही गुस्से में आग बबूला हो गए।
सूत्रों की माने तो शत्रुघ्न इस बात से नाराज हैं कि सोनाक्षी और रणवीर ने डेटिंग की थी और वो भी फिल्म लुटेरा के सेट से एक दिन की छुट्टी लेकर।
फिर क्या था उसके बाद उन्होंने सेट पर मौजूद सभी लोगों से बात की और सोना को घर वापस लौटने के लिए कहा। लेकिन सेट पर मौजूद यूनिट के सदस्यों ने किसी भी तरह उनका गुस्सा शांत कराया। शत्रुघ्न को यह बताया गया कि वो और रणवीर कोलकाता में फिल्म लुटेरा की शूटिंग में व्यस्त हैं। और दोनों के बीच ऐसा कुछ भी नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications