गुस्सैल अजय के चलते सोनाक्षी से मिले शत्रुघन

चारों ओर चर्चा है कि बॉलीवुड के शॉटगन शत्रुघन सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी से मिलने अचानक 'सन ऑफ सरदार' के सेट पर पहुंच गये। सोनाक्षी अचानक से अपने पापा को देखकर सेट पर बहुत खुश हुई। सोनाक्षी को यह सरप्राइज बहुत अच्छा लगा क्योंकि पटियाला में मैडम दबंग अपने परिवार को काफी मिस कर रही थी।

लेकिन फिल्मी पंडितों की माने तो सोनाक्षी से केवल मिलने के लिए उनके पापा सेट पर नहीं गये थे बल्कि वो तो सोनाक्षी की पहरेदारी करने वहां गये थे।

नहीं ऐसा नहीं है कि पिता शत्रुघन को बेटी सोनाक्षी पर भरोसा नहीं है बल्कि ऐसा उनको फिल्म के अभिनेता अजय देवगन की वजह से करना पड़ा। अजय देवगन की छवि हिंदी फिल्मों में कड़क मिजाज वाले अभिनेता की है जिनके बारे में कहा जाता है कि बॉलीवुड में कोई भी नई अभिनेत्री उनके गुस्से से बच नहीं पाती है अगर कोई गल्ती करें।

अब सोनाक्षी ठहरी अपने पापा की लाडली। इसलिए सोनाक्षी कहीं किसी डांट का शिकार ना हो रही हूं इसी बात का पता लगाने पापा शत्रुघन अचानक से पटियाला पहुंच गये। अब अगर सोनाक्षी को अजय डांट भी रहे होंगे तो शत्रुघन को देखकर एक दम से चुप हो जायेंगे क्योंकि फिल्मों से लेकर राजनीति तक शत्रुघन तो अच्छे-अच्छों को खामोश करा देते हैं।

फिल्म सन ऑफ सरदार अपने जातिगत टिप्पणियों की वजह से अभी से ही चर्चा में आ गयी है। फिल्म की आधे से ज्यादा शूटिंग हो चुकी है। फिल्म के निर्देशक अश्वनी धीर हैं। फिल्म तेलगू भाषा की हिट फिल्म की रीमेक है। इसके निर्माता खुद अजय देवगन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X