वरूण धवन की यह बिग बजट एक्शन थ्रिलर फिल्म पर लगा ग्रहण- ठंडे बस्ते में गई फिल्म
बद्रीनाथ की दुल्हनिया के बाद निर्देशक शशांक खेतान ने धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले वरूण धवन के साथ वॉर फिल्म 'रणभूमि' की घोषणा की थी, लेकिन फिर उन्होंने फिल्म को पोस्टपोन कर दिया। वहीं, धड़क के दौरान उन्होंने वरूण के साथ ही एक थ्रिलर फिल्म की बात कही। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अब यह फिल्म की होल्ड पर है।
शशांक खेतान और वरूण धवन की जोड़ी ने अब तक हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। लिहाजा, इनकी अगली फिल्म से भी फैंस को काफी उम्मीदें थीं। लेकिन फिलहाल निर्देशक फिल्म को फ्लोर पर नहीं ला रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए जो आइडिया शशांक को आया था, वो बहुत ही कमाल का था लेकिन स्क्रिप्ट लेवल पर फिल्मकार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एक इंटरव्यू के दौरान शशांक खेतान ने कहा- 'फिल्म का फर्स्ट हॉफ काफी बेहतरीन लिखा जा चुका है, लेकिन सेकेंड हॉफ में फिल्म अटक रही है। आजकल बॉलीवुड में इतनी बेहतरीन कहानी आ रही है कि मैं किसी कहानी पर तब तक काम नहीं करना चाहता जब तक मेरे पास कहने के लिए कुछ नया ना हो। इसके प्री-प्रोडक्शन पर अभी थोड़ा और वक्त देना है। मैं इसकी स्क्रिप्ट पर जल्द ही काम करूंगा और कोशिश करूंगा कि यह दर्शकों के मुताबिक बना पाऊं।'
बहरहाल, यहां जानें और कौन सी फिल्में हैं.. जो सुपरस्टार्स होते हुए भी कभी नहीं बन पाईं-


Click it and Unblock the Notifications