फराह के पति शिरिष को फिर पुचकारा शाहरुख ने
कोरियोग्राफर से निर्देशिका बनी फराह खान की शाहरुख खान से दोस्ती तो जगजाहिर है लेकिन यही बात फराह के शिरिष कुंदर और शाहरुख के बारे में नही कही जा सकती. दोनो के इससे पहले कुछ मतभेद के कारण बोलचाल लगभग बंद थी और दोनो एक दूसरे को नापसंद करते थे.
लेकिन दोनो के बीच तब तनाव समाप्त हो गया जब यशराज स्टूडियो में ओम शांति ओम के ट्रायल के अवसर पर शिरिष ने शाहरुख के अभिनय पर उसे बधाई दी. इससे शाहरुख खुश हो गये और उन्होंने शिरिष से अपनी नाराजगी छोड दी.
बताया जाता है शाहरुख शिरिष के निर्देशन में फिल्म करने के लिये तैयार हो गये हैं.
इससे पहले शिरिष ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी प्रिंस आफ इंडिया के बैनर तले तीन फिल्मों की स्क्रिप्ट तैयार की थी और वे शाहरुख के लिए कामेडी फिल्म जोकर का निर्माण करना चाह रहे थे. लेकिन शाहरुख को स्क्रिप्ट में खास दम नजर नहीं आया और उसने इसमें शिरिष से सुधार करने को कहा, जिससे शिरिष नाराज हो गये थे और यहीं से दोनो में तनाव शुरु हो गया था.


Click it and Unblock the Notifications