शाहरुख की बेनाम प्रेम कहानी में रानी होंगी लकी चार्म!

शाहरुख की अब तक की लगभग हर एक प्रेम कहानी में रानी मुखर्जी और काजोल में से किसी एक ने अपनी झलक दिखाई है फिर चाहे फिल्म की हिरोइन कोई भी हो। कभी अलविदा ना कहना, ओम शांति ओम में काजोल और रानी में से कोई नहीं था लेकिन इन फिल्मों में दोनों की झलक किसी गाने या फिल्म में किसी सीन में दोनों में से कोई एक जरुर नज़र आया। अब शाहरुख की आने वाली बेनाम फिल्म में जो की फिर से एक प्रेम कहानी है में रानी नज़र आ सकती हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई भी खबर नहीं आई है लेकिन जैसा कि कुछ समय पहले खबर आई थी कि आदित्य चोपड़ा के साथ रानी मुखर्जी यश चोपड़ा की फिल्म की शूटिंग के दौरान लंदन गईं थीं तो ये सोचा जा सकता है कि शायद इस फिल्म में किसी छोटे से सीन में रानी नज़र आ सकती हैं।
रानी और काजोल अभी तक शाहरुख के लिए काफी लकी रही हैं और शाहरुख भी इस बात को पूरी तरह मानते हैं। अब इस फिल्म से दूर दूर तक काजोल का तो कोई लिंक नज़र नहीं आ रहा है लेकिन आदित्य चोपड़ा की गर्लफ्रैंड होने के नाते रानी जरुर इस फिल्म से जुड़ी हुई लग रही हैं। खैर रानी फिल्म में हैं या नहीं ये पता चलने में तो अभी काफी वक्त है लेकिन फिल्म का टाईटल फिक्स होना ज्यादा जरुरी है।


Click it and Unblock the Notifications