'सैफ-करीना जल्दी शादी करें'
सैफ अली खान और करीना कपूर अपनी शादी के बारे में सोच रहे है या नही यह तो नही पता लेकिन सैफ की मां शर्मिला टैगोर चाहती है कि उनका बेटा जल्दी से शादी कर ले।
शर्मिला ने कहा, "सैफ ने अपनी शादी के बारे में अभी कुछ भी नही कहा है लेकिन हम (मंसुर अली खान और शर्मिला टैगारे) जानते है कि सैफ करीना को लेकर काफी गंभीर है। फिलहाल दोनों अपने करियर पर ध्यान दे रहें है। दोनों अपने पिछले संबंधो से काफी हद तक निकल गए है। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते है। हम उनके फैसले का इंतजार करेंगे लेकिन मां होने के नाते मेरी इच्छा होती है वे जल्दी से अपना घर बसा लें।"
जब शर्मिला से पूछा गया कि क्या उन्होने करीना के परिवार से इस बारे में कोई बात की है? तो उनका कहना था कि दोनों परिवार को कोई एतराज नही है। लेकिन हां दोनों परिवारों ने इस बारे में अभी कोई बात नही की है। हम सभी सैफ और करीना के फैसले का इंतजार कर रहें है।


Click it and Unblock the Notifications











