K फैक्टर में फंसा शर्मिला टैगोर का परिवार

Sharmila Tagore
आज भी जब भी फिल्मी क्षेत्र और क्रिकेट क्षेत्र में नवाबों की बात होती है, तो जुबान पर केवल नवाब पटौदी का ही ख्याल आता है, क्रिकेट के क्षेत्र में बादशाहत प्राप्त करने वाले पटौदी ने मल्लिका ए- हुस्न शर्मिला टैगोर से निकाह किया। जिसके बाद उनकी आगे की जनरेशन यानी साहबजादी और एक साहबजादे ने अपनी मां के प्रोफेशन को ही अपना करियर बना लिया। जीं हां हम बात कर रहे हैं छोटे नवाब सैफ अली खान और उनकी बेटी सोहा अली खान की।

जिनके फिल्मी करियर ने तो लोगों को उतना नहीं चौकाया जितना कि उनकी पर्सनल लाइफ ने लोगों को हैरान किया है। पहले सैफ अली खान ने अपनी उम्र में दस साल बड़ी अमृता सिंह से शादी कर ली, दस साल के बाद और दो बच्चों के पिता बनने के बाद सैफ-अमृता का रिश्ता टूट गया। उसके बाद सैफ की जिंदगी में धमाकेदार एंट्री हुई करीना कपूर की यानी की K लेटर की। सैफ-करीना पिछले 4 साल से इश्क फरमा रहे हैं। इनकी शादी का इंतजार शायद इनके परिवार को छोड़कर हर किसी को है।

परिवार वालों से जब इस विषय पर खास तौर पर जब शर्मिला टैगोर से दोनों की शादी के बारे में पूछा जाता है तो उनका जवाब बेहद ही गोल-मोल होता है। खैर सैफ की शादी अगर होती है तो शर्मिला के बेटे का तन्हा घर फिर से बस सकता है। इसलिए गाहे-बेगाहे शर्मिला करीना की तारीफ कर दिया करती हैं।

अब बात करते हैं कि दूसरे K फैक्टर की, यानी नवाब खानदान की बेटी सोहा अली खान की, जो पिछले काफी समय एक्टर कुणाल खेमू से साथ इश्क फरमा रही हैं। खुद कई बार सरेआम अपने प्यार का इजहार कर चुकी सोहा की इस बात पर खुद उनकी मां को यकीन नहीं है, वो कहती है अगर सोहा सही में कुणाल को प्रेम करती है तो जरूर आकर हमसे इस विषय पर बात करती लेकिन ऐसा नहीं है तभी तो हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं हैं।

खैर, बात चाहे जो भी हो, पटौदी खानदान इन दिनों K फैक्टर में उलझा हुआ है, एक तरफ करीना है तो दूसरी ओर कुणाल खेमू। एक तरफ उजड़े परिवार को संवारने की कोशिश की जा रही है तो दूसरी ओर एक असफल एक्टर को अपनी बेटी से दूर रखने की चाहत है। अब किसकी जोड़ी बनेगी, करीना-सैफ की या फिर सोहा-कुणाल की ये तो आने वाला वक्त बतायेगा। लेकिन इतना तो तय है कि S यानी शर्मिला, सैफ और सोहा इन दिनों K फैक्टर यानी करीना-कुणाल के बीच फंसे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X