शर्मिला ने कहा- ये कुनाल खेमू कौन है

मेरे ख्याल से ये सिर्फ खबरें बनाने के लिए एक अफवाह है। शर्मिला ने कहा चूँकि मेरी बेटी और मैं एक दुसरे के बेहद नजदीक हैं और वो मुझसे लगभग हर तरह की बातें शेयर करती है, वो जब भी किसी से प्यार करेगी तो मुझे जरूर बताया जायेगा। फिर जब उन्हें ये बताया गया कि उनकी बेटी कुनाल के साथ वॉशरूम में पकड़ी गयी थी, तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ये सिर्फ अफवाह है। ऐसी कोई बात नहीं है।
शर्मिला ने जोर देते हुए कहा कि कम से कम मई इस बात को बिलकुल तरजीह नहीं दे सकती। साथ ही शर्मिला ने कहा कि सोहा समझदार है, कोई भी निर्णय बिना सोचे समझे नहीं लेगी। फिलहाल तो मैं कुनाल खेमू को पहचानती तक नहीं। जिस दिन वे खुद मुझसे आकर कहेगी तो मैं कुछ कहूँगी।
फिर शर्मिला को जब ये बताया गया कि सोहा को तो वर्ल्ड कप के दौरान भी साथ-साथ मैदान में देखा गया था। तो इस बारे में शर्मिला ने कहा कि उनके सभी दोस्तों को वो नहीं पहचानतीं। क्योंकि यह जरूरी नहीं कि मैं अपनी बेटी की जिंदगी में हर वक़्त दखल दें। शर्मिला ने कहा कि उन्हें और भी कई काम हैं। उन्होंने अब तक कुछ फिल्में देखी हैं जिसमे सोहा ने काम किया है। और वे चाहती है कि उनकी बेटी के अभिनय के बारे में अधिक चर्चा होनी चाहिए न कि उनके अफेयर के बारे में।


Click it and Unblock the Notifications