सोहा की गालियों को सेंसर करेंगी शर्मिला?

फिल्म 99 के निर्देशक कृण्णा डीके और राज निडिमोरू नही चाहते थे कि किसी भी हालत में फिल्म को ए प्रमाण पत्र मिले इसलिए पहले ही सबकुछ तय कर लेना चाहते थे। अब जब उनकी हीरोइन सोहा अली खान हो तो उन्हे किस बात का डर।
सोहा ने फिल्म के एक दृश्य में 'तेरी बहन दी' और 'तुम झंड हो' जैसी गालियों का प्रयोग किया है। इस दृश्य की शुटिंग के दौरान मौजूद शर्मिला ने निर्देशक से इसे हटाने के लिए नही कहा क्योंकि उनके अनुसार यह भद्दे रूप में प्रयोग नही किया गया था।
लेकिन जब शार्मिला से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इससे साफ इंकार करते हुए कहा, '' मुझे शुटिंग पर बुलाया गया था लेकिन मैंने पूरी शुटिंग नही देखी है, मैं उस दौरान होटल में सो रही थी। भले ही मेरी बेटी के निर्देशक क्यों न हो मैं अपना काम किसी दूसरे के साथ तय नही कर सकती हँ।''
खैर यह तो अजीब सी बात है अब पता ही नही चल रहा है कि कौन किसको सेंसर कर रहा है?


Click it and Unblock the Notifications