तब्बू से घबराए हुए थे शरमन

शरमन ने बताया, "फिल्म 'तो बात पक्की' में तब्बू के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा। वह एक आश्चर्यजनक अभिनेत्री हैं। शूटिंग की शुरुआत में मैं काफी घबराया हुआ था। लेकिन तब्बू के दोस्ताना व्यवहार के बाद फिल्म के सेट पर हम सभी सहज हो गए।"
'तो बात पक्की' 19 फरवरी को प्रदर्शित होगी। तब्बू और शरमन के अलावा युविका चौधरी और वत्सल सेठ ने इसमें अभिनय किया है। यह फिल्म एक ऐसी मध्य वर्गीय महिला की कहानी है जो अपनी छोटी बहन का विवाह एक अच्छे लड़के से करने के लिए परेशान रहती है।
फिल्म की कहानी तब मजेदार हो जाती है जब वह शरमन और वत्सल में से किसी एक को दूल्हा चुनने में असमंजस की स्थिति में आ जाती है। इस फिल्म के बाद शरमन जोशी, नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर जैसे मशहूर कलाकारों के साथ 'अल्लाह के बंदे' फिल्म में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications