शरमन और चेतन भगत बने दोस्त
बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी का कहना है कि उनकी लेखक चेतन भगत से दोस्ती हो गई है।
चेतन भगत की पुस्तक 'फाइव प्वांइट समवन' पर आधारित फिल्म 'थ्री इडियट्स' में जोशी अभिनय कर रहे हैं। जोशी ने कहा कि फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ उनकी चेतन से दोस्ती हो गई।
जोशी ने कहा कि वह अब चेतन की अगली पुस्तक का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 'थ्री इडियट्स' का निर्माण विधु विनोद चोपड़ा कर रहे हैं। फिल्म में जोशी के अलावा आमिर खान, आर.माधवन और करीना कपूर भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications