..................... War 2 से है शाओलिन टेंपल का तगड़ा कनेक्शन, एंट्री सीन में आग लगा देंगे ऋतिक रोशन! Shaolin Temple has a strong connection with War 2, Hrithik Roshan will set the entry scene on fire! - Hindi Filmibeat

War 2 से है शाओलिन टेंपल का तगड़ा कनेक्शन, एंट्री सीन में आग लगा देंगे ऋतिक रोशन!

war 2 hrithik roshan

ऋतिक रोशन जब जब एक्शन करते हैं वो कमाल करते है। अब वो एक नए प्रोजेक्ट से जुड़ रहे हैं जो कि धमाकेदार साबित होने वाला है। हम बात कर रहे हैं वॉर 2 की जो कि फ्लोर पर आने वाली हैं।

ऐसा कहा जा रहा है कि ऋतिक रोशन इस फिल्म में अब तक का सबसे धमाकेदार एक्शन सीन शूट करने वाले हैँ। वॉर 2 से एक खबर सामने आ रही है जिसका कनेक्शन सीधा शाओलिन टेंपल से हैँ। वॉर के शाओलिन कनेक्शन के बाद लोग काफी एक्साइटेड हैं।

खबरें हैं कि वॉर 2 में ऋतिक रोशन का एंट्री वाला सीन काफी दमदार होने वाला है। इसकी शुरुआत शाओलिन टेंपल से ही होगी। सभी जानते हैं कि शाओलिन कुंगफू के लिए जाना जाता है। ऐसे में ऋतिक रोशन कितने फाइटर्स के साथ अपनी एंट्री में लड़ते दिखाई देंगे ये तो वक्त ही बताएगा। ऋतिक रोशन को काफी समय से तगड़ा एक्शन करते नहीं देखा गया है।

2019 में आई थी वॉर

गौरतलब है कि, 2019 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म ने इंडिया में लाइफटाइम 317.91 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया था। अब इस सफल फिल्म के दूसरे पार्ट को फिल्मी पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार है।

हाल ही में 2 अक्टूबर को वॉर की रिलीज को चार साल हो चुके हैं। इस मौके पर फिल्म क्रिटिक मनोबाला विजय बालन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि मेकर्स 'वॉर 2' को 24 जनवरी 2025 में रिलीज करने का मन बना रहे हैं। परंतु रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

फैंस को है इंतजार

फिल्म को लेकर ऋतिक रोशन के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वॉर 2 अपने पहली किश्त से ज्यादा कमाई करने वाली है। अगर ऐसा होता है तो ये ऋतिक रोशन के लिए काफी अच्छा होने वाला है। लंबे समय से वो किसी ऐसी फिल्म की तलाश में हैं जो कि दमदार कमाई करे।

Read more about: war 2 hrithik roshan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X