'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' नहीं बल्कि ये है शनाया की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म, 1 नहीं दो एक्टर के साथ करेंगी रोमांस!

हाल में ही संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर के लॉन्च की ऑफिशियल घोषणा हुई। फिल्ममेकर करण जौहर ने ऐलान किया कि शनाया कपूर को वह लॉन्च करेंगे। शनाया कपूर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है। इस ऐलान के साथ ही गॉसिप्स होने लगे कि आखिर शनाया कपूर किस एक्टर और किस फिल्म के जरिए अपना डेब्यू करेंगी।

कुछ खबरों में तो ये भी दावा किया गया कि शनाया कपूर भी अनन्या पांडे और आलिया भट्ट की तरह अपना बॉलीवुड डेब्यू करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर की अगली किश्त के जरिए करेंगी। लेकिन अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स में इन दावों को खारिज किया गया है। साथ ही नई जानकारी सामने आई है।

Shanaya Kapoor

शनाया कपूर करण जौहर की टैलेंट मैनेजमेंट कंपी धर्मा कार्नरस्टोन एजेंसी के साथ जुड़ी हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो शनाया कपूर गुरफतेह पीरजादा और लक्ष्य लालवानी के के साथ रोमांस करने वाली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शनाया कपूर इन दोनों एक्टर के साथ ही अपना डेब्यू करेंगी।

 जुलाई से शनाया कपूर की फिल्म शुरू हो जाएगी

जुलाई से शनाया कपूर की फिल्म शुरू हो जाएगी

इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शनाया रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में गुरफतेह और लक्ष्य के साथ नजर आएंगी। जुलाई में शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी।

किन दोनों एक्टर के साथ शनाया कपूर करेंगी रोमांस

किन दोनों एक्टर के साथ शनाया कपूर करेंगी रोमांस

बता दें गुरफतेह को इससे पहले दर्शकों ने नेटफ्लिक्स फिल्म, 'गिलटी' में देखा है। वहीं लक्ष्य लालवानी को लेकर खबरें हैं कि वह जान्हवी कपूर और कार्तिक आर्यन के साथ 'दोस्ताना 2' में भी नजर आएंगे।

 ग्लैमरस वीडियो

ग्लैमरस वीडियो

करण जौहर द्वारा शनाया कपूर के लॉन्च किए जाने घोषणा के साथ ही शनाया कपूर का ग्लैमरस फोटोशूट वीडियो भी शेयर किया गया था। जोकि खासा इंटरनेट पर वायरल हुआ था।

सोशल मीडिया पर बढ़ी पॉपुलैरिटी

सोशल मीडिया पर बढ़ी पॉपुलैरिटी

शनाया कपूर के बॉलीवुड डेब्यू की खबरों के बाद से शनाया सोशल मीडिया पर लगातार लोकप्रिय होती जा रही हैं। उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या भी बढ़ी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X