बेहद छोटी ड्रेस में इवेंट पर पहुंच गईं Shanaya Kapoor, बार बार हाथ से संभालती नजर आईं कपड़े!

शनाया कपूर जो कि अभी तक किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं लेकिन जब भी उनकी तस्वीरें या वीडियोज सामने आते हैं तो वो धड़ल्ले से वायरल हो जाते हैं। उनकी तस्वीरें पर लोग काफी प्यार लुटाते हैं। कुछ महीनों पहले खबर आई थी कि वो करण जौहर की फिल्म से धमाकेदार एंट्री बॉलीवुड में मारने वाली हैं।
उस वक्त उनका फोटोशूट काफी चर्चा में था और लोगों ने इसको भरपूर प्यार दिया था। हालांकि अब शनाया कपूर का ग्लैमरस अंदाज खबरों का हिस्सा है और इस मौके पर वो एक इवेंट पर पहुंची थीं। शनाया कपूर ने हल्के नीले रंग की बेहद छोटी से ड्रेस पहनी थी जिसको वो बार बार ठीक करती नजर आ रहीं थीं।
उनको देखकर साफ आ रहा था कि वो अनकंफर्टेबल हैं। लेकिन उनका लुक इतना शानदार लग रहा था कि आपकी नजर इससे नहीं हटेगी। इसमें कोई शक नहीं हैं कि शनाया कपूर बेहद खूबसूरत हैं।
उनकी तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो जाती हैं। वायरल भयनी ने शनाया का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है, ''बॉलीवुड का अपकमिंग स्टार !! खूबसूरत शनाया कपूर आज इवेंट में, उन्होंने खुद को चमकदार शॉर्ट ड्रेस के साथ स्टाइल किया और ड्रीमी लुक में दिखीं।''
गौरतलब है कि शनाया कपूर संजय कपूर की बेटी हैं और उनके लुक्स की अक्सर तारीफ होती है। ऐसा कहा जाता है कि जब वो फिल्मों में आएंगी तो उनको काफी पसंद किया जाएगा। हालांकि होगा क्या ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
करण जौहर एक फिल्म बना रहे हैं जिसमें वो शनाया के समेत कई कलाकारों को मौका दे रहे हैँ। शनाया कपूर का अभिनय करियर कैसा रहता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा, फिलहाल वो कई तरह से तैयारी कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications