..................... Shanaya Kapoor is dating her college friend, know who is mystery man। शनाया कपूर इस शख्स को कर रही डेट, जानें कौन है मिस्ट्री मैन - Hindi Filmibeat

सुहाना खान के बाद अब शनाया कपूर के अफेयर का हुआ खुलासा, इस शख्स को कर रही डेट, जानें कौन है Mystery Man?

Shanaya Kapoor

बॉलीवुड में पिछले कुछ दिनों से कई स्टार्स के रिलेशनशिप का खुलासा हुआ है। शनाया कपूर ने अभी बॉलीवुड डेब्यू भी नहीं किया है लेकिन अपने लुक्स की वजह से वो हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। अब शनाया कपूर के रिलेशनशिप को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिलहाल शनाया कपूर अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं।

कई रिपोर्ट की मानें तो 23 साल की स्टार किड मुंबई बेस्ड करण कोठारी के साथ रिलेशनशिप में हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक शनाया कपूर और करण कोठारी कब से रिलेशनशिप में हैं इसकी अपडेट सामने नहीं आई है लेकिन, दोनों ने लॉस एंजिलिस में एक ही यूनिवर्सिटी में साथ में पढ़ाई की है। करण कोठारी का फिल्मी दुनिया से कोई नाता नहीं है।

करण कोठारी का लॉस एंजिलिस में खुद का स्टार्टअप है। शनाया कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड के बारे में कभी कोई बात नहीं की है। लेकिन, रिपोर्ट के अनुसार शनाया कपूर अपने बॉयफ्रेंड के बारे में नहीं बात करेंगी। हालांकि, कई बॉलीवुड पार्टियों में दोनों साथ नजर आए हैं. यहां तक कि शनाया ने करण कोठारी को अपने पार्टनर के रूप में भी इंट्रोड्यूस कराया है।

बता दें कि शनाया कपूर के अलावा कुछ दिनों पहले शाहरुख खान की बेटी सुहाना और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के रिलेशनशिप की खबरें भी सामने आई थी। कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि, दोनों के रिलेशनशिप की जानकारी बच्चन और खान परिवार को भी है।

वहीं, शनाया कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस तले बन रही फिल्म 'बेधड़क' से डेब्यू करने जा रही हैं। हालांकि, ऐसी खबरें भी आई हैं कि यह फिल्म डिब्बाबंद हो गई है और शनाया कपूर, टाइगर श्रॉफ के साथ 'स्क्रू ढीला' से डेब्यू करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X