हनीमून को तरसे शालिनी-रोहित

टीवी शो जय मां दुर्गा में देवी दुर्गा की भूमिका करने वाली शालिनी कपूर का गोरेगांव स्पोर्टस क्लब में रोहित सागर के साथ धूमधाम से विवाह संपन्न हुआ।
हालांकि वे माह के अंत में विवाह करने वाले थे लेकिन फिर अचानक संयोगवश उन्होंने जल्दी ही विवाह करने का निर्णय ले लिया। इस विवाह के बारे में जल्दी किसी को मालूम नहीं पड़ा क्योंकि इसमें शालिनी और रोहित ने गिने चुने लोगों को ही बुलाया था।
शालिनी ने बताया कि रोहित के साथ उसका रोमांस दो साल से चल रहा था लेकिन अब वे हमेशा के लिये एक-दूसरे के हो चुके हैं। शालिनी और रोहित की मुलाकात बीआर चौपडा के टीवी शो आप-बीती के दौरान दौरान हुई और इसके बाद दोस्ती हो गई। दोनो एक ही जिम में जाते थे, जहां से उनमें प्यार हो गया। रोहित विज्ञापन और थियेटर से जुडे हुए हैं।
शालिनी और रोहित का विवाह तो हो गया है लेकिन वे इतने व्यस्त हैं कि उन्हें हनीमून मनाने के लिये भी समय नहीं मिल रहा है। शालिनी ने कहा कि वे अपना काम निपटाने के बाद हनीमून किसी रोमांटिक जगह मनायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications