मोम के शाहरुख की ऊंची उड़ान

By Jaya Nigam

दुनिया भर की मशहूर शख्सयितों को मोम में ढाल कर अपने यहां सजाने वाला मैडम तुसाड संग्राहलय किसी परिचय का मोहताज नहीं है। भारत की कई नामी-गिरामी हस्तियां लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में दिखती हैं। अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान और सलमान खान सभी वहां दिखते हैं।

लेकिन शाहरुख के मोम के पुतले ने अपने बाकी साथियों से बाजी मार ली है। अब शाहरुख सिर्फ लंदन में मोम के पुतले बन कर नहीं रहेंगे बल्कि वह लॉस एंजेल्स के मैडम तुसाद म्यूजियम में भी आराम से देखे जा सकेंगे। क्योंकि हाल ही में बॉलीवुड में 'किंग खान' के नाम से मशहूर अभिनेता शाहरुख खान की मोम की प्रतिमा लास एंजेलिस स्थित मैडम तुसाड संग्रहालय में रखे जाने का फैसला लिया गया है।

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार किंग ऑफ बॉलीवुड की उपाधि के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शाहरुख की मोम की प्रतिमा संग्राहलय में रखी जा रही है। शाहरुख की मोम की प्रतिमा बनाने में 300,000 डॉलर का खर्चा आया है। तो अब शाहरुख भले ही भारत में रहें उनके प्रशंसक लंदन और लॉस एजेलिस दोनों जगह उनसे मिल सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X