आमिर ही क्यों सलमान संग क्यों नहीं दिखना चाहते शाहरुख

शाहरुख खान और सलमान खान की दोस्ती, दुश्मनी और फिर से दोस्ती बॉलीवुड के लिये ये विषय हमेशा से ही काफी रोचक रहा है। शाहरुख की फिल्म आए तो उसकी सफलता या असफलता इस बात से आंकी जाती है कि सलमान की पिछली फिल्म से वो ज्यादा कमा सकी या नहीं। और कुछ यही हाल सलमान खान की फिल्मों का भी होता है।

लेकिन वहीं आमिर खान की फिल्में अक्सर इन दोनों खानों से कलेक्शन के मुकाबले में कहीं ज्यादा कमा जाती है। पिछले कुछ दो सालों से सलमान और शाहरुख के बीच एक बार फिर से दूरियां धीरे धीरे कम होने लगीं लेकिन ये दूरियां कुछ इतनी गहरी हैं कि अभी भी इन दूरियों को पूरी तरह से खत्म होने में शायद काफी समय लगेगा। शायद यही बात है कि शाहरुख आज ये तो कह सके कि वो आमिर के साथ काम करना चाहेंगे। लेकिन सलमान का नाम उनकी जुबां पर आज भी इतनी आसानी से नहीं आता।

वहीं सलमान खान बड़ी ही आसानी से अपने टीवी शो या फिल्मों के प्रमोशन के दौरान शाहरुख खान का नाम लेते रहते हैं और सुर्खियां बनाते रहते हैं। लेकिन शाहरुख इस मामले में थोड़ा पीछे ही रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने जन्मदिन के दिन मीडिया के साथ हुई बातचीत के दौरान कहा कि अगर उन्हें मौका मिले तो वो आमिर खान के साथ काम करना चाहते हैं।

जबकि अभी तक शाहरुख खान व सलमान खान ने एक साथ जितनी भी फिल्में की हैं वो सभी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई करती आई हैं। और अगर इतने सालों बाद सलमान व शाहरुख फिर से एकसाथ आ गये तो ये फिल्म जरुर बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाने में सफल होगी। लेकिन सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि शाहरुख व सलमान को एक साथ लाने का रिस्क बॉलीवुड में कौन सा निर्देशक उठाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X