शाहरुख को प्रियंका की जगह चाहिए नया चेहरा

वोट करें इस साल बॉलीवुड में कौन रहा सबसे हिट कौन सबसे फ्लॉप
फिल्म में मुख्य किरदार प्रियंका चोपड़ा और सैफ अली को दिया गया था। मगर बाद में सैफ ने फिल्म करने से मना कर दिया और उनकी जगह एंट्री हुई किंग खान की। फिल्म में किंग खान दो किरदार निभाएंगे एक तो जाहिर तौर पर हीरो का और दूसरा फिल्म के सह निर्माता का भी। फिल्म की पूरी कास्ट के साथ आमूल-चूल बदलाव किए गए हैं। अब फिल्म का निर्देशक करेंगे विशाल भारद्वाज।
किंग खान और विशाल की एंट्री के बाद बारी आई प्रियंका चोपड़ा के फिल्म से बाहर होने की। खबर है कि शाहरुख चाहते हैं प्रियंका की जगह फिल्म में किसी नये चेहरे को आजमाया जाए और विशाल भी इसके लिए तैयार हो गए। बस अब शाहरुख और विशाल अपनी फिल्म की हिरेइन की तलाश में जुट गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications