प्रेमियों की मदद करेंगे शाहरूख खान
निर्देशक मुद्दसर अजीज की फिल्म दूल्हा मिल गया में शाहरूख खान एक खास किरदार निभाने जा रहे है जो प्रेमियों की समस्याओं को सुलझाएगा। फिल्म के निर्माता विवेक वासवानी के अनुसार शाहरूख प्रेम के भगवान बनने जा रहे है। इस फिल्म में फरदीन खान और सुष्मिता सेन मुख्य भूमिकाओं में है।
फिलहाल इस फिल्म के रिलीज होने में काफी देर हो रही है। जिसके लिए शाहरूख को ही दोष दिया जा रहा है कि उन्होने फिल्म के लिए पर्याप्त समय नही दिया है।
अगर उनकी भूमिका की बात की जाए तो प्रेम क्यूपिड नही बन रहे है बल्कि असली जीवन के प्रेम प्रभू बनेंगे जो स्टंट दृश्य करते भी दिखाई देगा। गौरतलब हो कि इसी फिल्म के स्टंट दृश्यों के फिल्मांकन के दौरान शाहरूख के कंधे में चोट आई थी जिसके लिए उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी।
फिल्म की हीरोइन सुष्मिता सेन भी शाहरूख से नाराज दिख रही है क्योंकि उनके नए प्रेमी मुद्दसर अजीज की इस फिल्म के रिलीज होने में शाहरूख की वजह से देर हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications