शाहरुख to सलमान- 'तुमलोग 300-300 करोड़ की फिल्में कर रहे हो.. तो मैं क्या करूं..'
फिल्मफेयर अवार्ड्स 2018 की स्टेज पर एक बार शाहरुख- सलमान के सबको यादगार पल दिये। जहां शाहरुख शो होस्ट कर रहे थे.. वहीं उन्होंने वीडियो कॉल से जरीए सलमान को भी जोड़ लिया। कुछ बातचीत के बाद शाहरुख ने सलमान को बताया कि वो फिल्मफेयर होस्ट कर रहे हैं।
2000 करोड़ कलेक्शन.. और ये हैं बॉलीवुड के BOX OFFICE किंग
इसके बाद सलमान खान ने मजाकिया अंदाज में शाहरुख खान से कहा- 'उठा लिया फिल्मफेयर..!' तो शाहरुख ने हंसते हुए जवाब दिया- 'क्या करूं, उठाना ही पड़ेगा। तुम लोग 300-300 करोड़ वाली फिल्में कर रहे हो, तो मुझे ऐसे ही कमाना पड़ेगा न।'

इसके बाद दबंग खान ने तुरंत कहा, '300 करोड़ पूरे हमारे पास नहीं आते, लेकिन यह 300 करोड़ तुम्हारे पास ही रहेंगे।' सलमान खान की बात सुनकर शाहरुख उन्हें चुप होने का इशारा करते हैं। शाहरुख- सलमान के बीच की यह बातचीत काफी मजेदार रही।
बता दें कि सलमान खान इन दिनों रेमो डिसूजा की फिल्म 'रेस-3' की शूटिंग में बिजी हैं तो वहीं शाहरुख खान आनंद एल रॉय की फिल्म 'जीरो' की शूटिंग कर रहे हैं।
यहां देंखे सलमान- शाहरूख की दोस्ती की कुछ तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications