शाहरूख ने सबसे मांगी माफी

हाल ही में कुछ ऐसा ही वाकया हुआ जब शाहरूख अपनी ही फिल्म के प्रेसकॉन्फ्रेंस में तीन घंटे देर से पहुंचे उनका इंतजार करते हुए सारी मीडिया थक चुकी थी। जब शाहरूख पहुंचे तो एक मीडिया कर्मी ने कह ही दिया आप हर कॉन्फ्रेस में देर से क्यों आते हैं। इससे हमारा काफी समय बरबाद होता है।
अगर आपको देर से ही आना है तो ऑर्गेनाइजर को कॉल कर लिया करें तो हमें भी किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। हमारा भी समय बरबाद नहीं होगा। पत्रकारों के इस बात का असर तुरंत ही शाहरूख को हुआ और उन्होंने सबसे मफी भी मांग ली। लेकिन इसके बाद भी पत्रकारों का गुस्सा खत्म नहीं हुआ इस कॉन्फ्रेंस के दौरान शाहरूख से कोई सवाल जवाब नहीं किये गये।


Click it and Unblock the Notifications