शाहरुख मेरे बीच कोई दोस्ती नहीं- सलमान खान
शाहरुख खान और सलमान खान को साथ नाचते और गले मिलते देख भले ही लोगों ने ये सोच लिया हो कि एक बार फिर से बॉलीवुड की तीनों खान दोस्त हो गये हैं। सलमान खान और शाहरुख खान के बीच फिर से करन अर्जुन वाली दोस्ती लौट आई हो लेकिन सच तो ये है कि शाहरुख व सलमान खान के बीच अभी भी दरार मौजूद है। इस बात को स्वीकार किया खुद सलमान खान ने हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा के सामने।
हुआ कुछ यूं कि बिग बॉस 8 में सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्म एक्शन जैक्सन के प्रमोशन के लिए आई थीं और जब सलमान खान ने उनसे पूछा कि उनका पसंदीदा को-स्टार कौन है तो सोनाक्षी सिन्हा ने कहा सलमान खान। फिर उन्होंने ये भी कहा कि वैसे भी अब तो शाहरुख खान के साथ आपका मामला सैटल हो गया है और अब आप दोनों पैकेज में आ जाएंगे। इसपर सलमान ने सीरयस होते हुए कहा ऐसा कुछ नहीं है।
सलमान ने कहा- जी नहीं हमारे बीच कुछ ठीक नहीं हुआ है और यहां कोई पैकेज डील नहीं मिलेगी। तो ये सुनने के बाद भी सोनाक्षी ने यही कहा कि उनके पसंदीदा को-स्टार सलमान खान ही हैं। तो कुल मिलाकर सलमान खान ने ये तो कह दिया कि वो और शाहरुख अभी भी दोस्त नहीं बने हैं। अब जरा सलमान खान से ये पूछा जाए कि फिर अर्पिता खान की शादी में दोनों का गले मिलना। मिलकर अर्पिता के माथे पर किस करना और साथ में डांस करना ये सब क्या था।


Click it and Unblock the Notifications
