Oops: शाहरूख ने सलमान से की ऐश्वर्या Talk...जानबूझकर या गलती से?

सलमान और शाहरूख ने बिग बॉस के घर में आते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया लेकिन शाहरूख ने कर दी ऐश्वर्या राय वाली बात...जानबूझकर या गलती से पता नही!

सलमान खान और शाहरूख खान जब भी एक साथ आते हैं तो धमाके ना हों, ऐसा हो ही नहीं सकता। बिग बॉस 10 में भी रईस को प्रमोट करने शाहरूख खान आए लेकिन सलमान बिल्कुल करण - अर्जुन वाले मोड में आ गए थे। तो उन्होंने शाहरूख से पूछा कि तेरा फेवरिट गाना क्या है?

शाहरूख ने कहा कि मेरा फेवरिट गाना तेरी ही पिक्चर का है। और इसके बाद दोनों ढोली तारो ढोल बाजे गाने लगे। वही फिल्म जो सलमान खान - ऐश्वर्या राय की पहली फिल्म बनी और आखिरी फिल्म भी। फिर तो जो हुआ इतिहास ही है।

shahrukh-salman-share-an-aishwarya-moment-on-bigg-boss-10

अब आप कहेंगे कि हम गड़े मुर्दे उखाड़ रहे हैं। पर ऐसा है नहीं। कारण ये है कि भले ही पूरा ज़माना जानता है कि शाहरूख और सलमान के बीच इतना बड़ा झगड़ा कैटरीना कैफ को लेकर हुआ था। लेकिन बॉलीवुड की गपशप गली में उड़ती अफवाहें आज भी हैं कि उस लड़ाई का कारण ऐश्वर्या राय पर शाहरूख के कुछ कमेंट थे।
["ऐश मुझे कमिटमेंट नहीं दे रही थी, मैंने धमकी दी" - सलमान]

बहरहाल, हाल ही में शाहरूख ने कहा कि अब काफी समय हो गया है और ऐश्वर्य़ा से दोस्ती कर लेनी चाहिए। तो क्या पता वो सलमान को भी अच्छे दोस्त की तरह ऐश्वर्य़ा के ज़िक्र पर कूल होना सिखा रहे हैं।

ऐश्वर्या राय ने साफ साफ सिमी ग्रेवाल के इंटरव्यू में कहा भी कि शाहरूख ने उस वक्त उन्हें पांच फिल्मों से रिप्लेस करवाया था और उन्होंने ऐसी उम्मीद ही नहीं की थी।
["मैं सलमान से बॉक्स ऑफिस पर नहीं जीत सकता" - शाहरूख]

लेकिन उस दौरान सलमान का साइड लेने की वजह से ऐश्वर्या राय का काफी नुकसान हुआ था। उनके दोस्तों ने उनका साथ तो छोड़ा ही, साथ ही उन्होंने काफी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से हाथ धोया - सलमान के कारण!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X