..................... Shahrukh and Salman Khan To Appear In Koffee With Karan Final Episode - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान ने किया रिजेक्ट- अब इस बड़े शो का अंत करेंगे सलमान खान या होगा TWIST?

करण जौहर के चर्चित टीवी शो कॉफी विद करण के किसी सीजन में शाहरुख खान ना आएं.. तो खबरें बनना तो लाज़िमी है। सीजन 6 में भी कुछ ऐसा ही है। ना शाहरुख खान ने शो की शुरुआत की.. ना अभी तक कोई खबर है। ऐसे में सूत्रों की मानें तो दरअसल शाहरुख खुद ही शो में नहीं चाहते। लिहाजा, करण जौहर अब अंतिम एपिसोड के लिए सलमान खान को अप्रोच कर रहे हैं।

शाहरुख खान की बात करें तो पिछली फिल्मों की असफलता को देखते हुए वह फिलहाल शो में नहीं आना चाहते। करण की इच्छा है कि शाहरुख उनके शो में जरूर आएं, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा। शाहरुख फिलहाल ना पिछली फिल्मों पर बात करना चाहते हैं.. ना आने वाली फिल्मों पर। जीरो के बाद अभी तक शाहरुख ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा भी नहीं की है।

Shahrukh and Salman Khan

कॉफी विद करण-6 में अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन तक हिस्सा ले चुके हैं। ऐसे में अफवाहों की मानें तो करण जौहर शो के आखिरी एपिसोड में सलमान खान को लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। ईद 2019 में सलमान की फिल्म 'भारत' भी रिलीज हो रही है।

बहरहाल, देखना दिलचस्प होगा कि करण जौहर अपने दोस्त शाहरुख को शो के लिए राजी कर पाते हैं या सलमान खान की एंट्री होती है। कॉफी विद करण 6 हार्दिक पांड्या के विवाद के बाद आम पब्लिक के बीच भी काफी पॉपुलर हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X