''सलमान खान, शाहरूख खान फिल्म सेट पर हमेशा लेट आते हैं....''
कॉफी विद करण के लेटेस्ट एपिसोड में निर्देशक इम्तियाज अली, कबीर खान और जोया अख्तर ने कहा कि सलमान खान, शाहरूख खान हमेशा फिल्म की सेट पर लेट आते हैं।
कॉफी विद करण के लेटेस्ट एपिसोड में इस बार तीन पॉपुलर डाइरेक्टर्स ने एंट्री ली है। कबीर खान, इम्तियाज अली और जोया अख्तर.. जी हां, जब इतनी दमदार तिकड़ी हो, तो बातें भी दमदार ही होंगी। कुछ ऐसा ही हुआ करण जौहर के इस सनसनी शो में। जहां तीनों निर्देशको ने काफी खुलकर बातें की।
[3000 करोड़ के साथ.. 2017 होगी बॉलीवुड की BEST साल!]
बहरहाल, बातों में करण ने तीनों निर्देशक से सवाल किया कि बॉलीवुड में कौन सा अभिनेता सबसे ज्यादा पंक्चुअल है और कौन लेटलतीफ। सबसे समय पर आने वाले एक्टर पर जोया और कबीर खान ने अमिताभ बच्चन का नाम लिया.. जबकि इम्तियाज ने रणबीर कपूर का।

वहीं, बॉलीवुड के सबसे लेटलतीफ कलाकार की लिस्ट में जोया और इम्तियाज ने कहा शाहरूख खान। जबकि कबीर खान ने लिया सलमान खान का नाम।
यहां जानें कॉफी विद करण में और क्या क्या हुआ-


Click it and Unblock the Notifications