अप्सरा एवॉर्ड्स में शाहरुख-सलमान में कड़ी टक्कर
देखें - शाहरुख-सलमान का मुकाबला
शाहरुख व सलमान के बीच बेस्ट एक्टर बनने की कड़ी जंग है। दोनों ही अभिनेताओं की फिल्में सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में नामांकित हैं। बेस्ट एक्टरकी दौड़ में शामिल अन्य अभिनेताओं में अजय देवगन (वंस अपोन ए टाइम इन मुम्बई), रितिक रोशन (गुजारिश) और रणबीर कपूर (राजनीति)हैं।
बेस्ट फिल्म की श्रेणी में राजनीति, वंस अपोन ए टाइम इन मुम्बई, बैंड बाजा बारात और इश्किया भी नामांकित हुई हैं। 'दबंग' का सर्वश्रेष्ठ संवादों के लिए भी नामांकन हुआ है। अभिनव सिंह कश्यप और दिलीप शुक्ला ने इसके संवाद लिखे थे। 'मुन्नी बदनाम' गीत के लिए फरहा खान सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशिका व ममता शर्मा सर्वश्रेष्ठ गायिका के पुरस्कार के लिए नामांकित हुई हैं।
सर्वश्रेष्ठ संगीत के लिए साजिद-वाजिद, 'तेरे मस्त मस्त दो नैन' गीत के लिए फैज अनवर का सर्वश्रेष्ठ गीतकार के लिए नामांकन हुआ है। इसी गीत के लिए राहत फतेह अली खान का सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक के लिए नामांकन हुआ है। सोनू सूद का सर्वश्रेष्ठ नकारात्मक भूमिका के लिए नामांकन हुआ है। 'दबंग' का सर्वश्रेष्ठ स्पेशल इफेक्ट्स के लिए भी नामांकन हुआ है।
'माई नेम इज खान' का सर्वश्रेष्ठ कहानी, सर्वश्रेष्ठ गीतकार ('तेरे नैना' के लिए निरंजन अयंगर), शफकत अमानत अली खान का सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक, सर्वश्रेष्ठ गायिका के लिए ऋचा शर्मा, सर्वश्रेष्ठ संगीत के लिए शंकर-एहसान-लॉय, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए करन जौहर, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए काजोल, सर्वश्रेष्ठ सम्पादन के लिए दीपा भाटिया, सर्वश्रेष्ठ छायांकन के लिए रवि के. चंद्रन, सर्वश्रेष्ठ साउंड रिकॉर्डिग के लिए दिलीप सुब्रमण्यम और सर्वश्रेष्ठ स्पेशल इफेक्ट्स के लिए नामांकन हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications
