बॉडीगार्ड हार गया शाहरूख से

हम आपको बता दें कि एक जूलरी एड में लंबे समय से सलमान खान और करीना कपूर नजर आते थे, लेकिन खबर है कि अब इस एड में शाहरुख खान व एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा नजर आएंगे।
सचमुच सलमान का इस एड से बाहर होना हैरान कर देने वाली ही घटना है क्योंकि इस ब्रांड ने हाल ही में सलमान को चांदी में तोलकर, उस चांदी के बराबर की रकम सल्लू के एनजीओ को डोनेट किया था।
अचानक यह कैसे हो गया यह सोचने वाली बात है, बॉडीगार्ड का इस ब्रैंड से पत्ता साफ हो जाना और शाहरुख को ऐड मिल जाना एक तरह से शाहरूख की सलमान के उपर जीत ही है।


Click it and Unblock the Notifications