रिलीज से पहले ही शाहरूख की 'फैन' ने किया सलमान की 'सुल्तान' को पीछे!
[गपशप] यशराज फिल्म्स की आगामी दो फिल्में हैं- फैन और सुल्तान। दोनों ही फिल्मों की खास हैं खान्स। जी हां, फैन में जहां 'किंग' शाहरूख खान हैं, वहीं सुल्तान में 'दबंग' सलमान खान। दोनों ही फिल्में साल 2016 में रिलीज होने वाली हैं।

बहरहाल, जहां कुछ दिनों पहले अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म 'सुल्तान' का पहला टीजर रिलीज किया गया था। वहीं, 9 जुलाई को मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'फैन' का पहला टीजर रिलीज किया गया है।
TEASER: शाहरूख खान की 'फैन' का टीजर रिलीज.. शानदार.. जबरदस्त..
दोनों खान्स का जादू ही कहेंगे कि रिलीज होते ही दोनों फिल्मों के टीजर को लाखों लोगों ने देख लिया। यू-ट्यूब पर इसे हिट्स पर हिट्स मिल रहे हैं। सुल्तान wrestling पर बनी एक स्पोर्ट्स फिल्म है, जबकि फैन एक इमोशनल कहानी है, जिसमें शाहरूख डबल रोल मेंं नजर आएंगे।
Watch Sultan: सलमान बने रेसलर..फैंस एक्साइटेड
बहरहाल, सूत्रों की मानें तो शाहरूख की फैन को अब तक सुल्तान से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। हालांकि दर्शकों को दोनों ही फिल्मों की झलक का इंतजार था। लेकिन यहां 'फैन' ने 'सुल्तान' को पीछे छोड़ दिया है।
वैसे इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि सुल्तान की टीजर में सलमान खान की झलक तक नहीं दिखाई गई है, लिहाजा, फैंस को थोड़ी निराशा हुई है। लेकिन पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त..
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications

