शाहरूख ने जान पर खेलकर वादा निभाया

By Staff

Shahrukh Khan
शाहरूख खान के कंधे की सर्जरी में देरी की मुख्‍य वजह फिल्‍म बिल्‍लू का प्रमोशन नही था बल्कि एक कार्यक्रम जी कार्निवल में शरीक होना था। जिसमें शामिल होने के लिए शाहरूख ने अपनी सर्जरी की तारिख बढा दी थी।

पिछले कई दिनों से शाहरूख की सर्जरी की खबर चर्चा में रही थी। जहां सभी लोग शाहरूख को सर्जरी करवाने की सलाहें लगातार दे रहे थे वही लोगो का कहना था कि शाहरूख बिल्‍लू के प्रदर्शन का इंतजार कर रहे थे। उनके कंधे का दर्द दिनों दिन बढता जा रहा था।

हालांकि बिल्‍लू के लिए भी शाहरूख ने अपनी तारिखे बढाई लेकिन इससे महत्‍वपूर्ण कारण था कि जी कार्निवल से किया गया वायदा। जो कि 6 महीने पहले कर लिया गया था।

यह कार्यक्रम लंदन में 13, 14 व 15 फरवरी को होना था जिसके टिकट शाहरूख की वजह से बिके थे। अगर शाहरूख न जाते तो प्रशंसको को निराश होना पड़ता। इसीलिए शाहरूख ने बढते दर्द के बावजूद भी अपनी सर्जरी को आगे टाल दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X