अब साथ-साथ रह रहें हैं शाहरूख और प्रियंका

प्रियंका से बढ़ती दोस्ती के कारण ही गौरी खान और शाहरूख के बीच अनबन की खबरें आ रही थी। लेकिन लगता है कि शाहरूख को इस बात से कोई खास फर्क नहीं पड़ता है।
हाल ही में खबर आई है कि शाहरूख लंदन की यात्रा पर गये हैं और तो और वो ठहरे भी हैं तो उसी होटल में जहां प्रियंका चोपड़ा रूकी हुई हैं। ये स्टोरी अभी यहां पर खत्म नहीं हुई है इन्हें साथ में डिनर करते हुए भी देखा गया है। किंग खान शाहरुख़ जहां लंदन में एक शो के सिलसिले में पहुंचे थे वही प्रियंका वहां किसी फिल्म की शूटींग के लिए रूकी हुई है।
प्रियंका चोपड़ा अब शाहरूख की फेवरेट बनने के लिए उन्हें उनके बिजनेस में भी काफी मदद कर रही हैं। बात पता चली है कि उन्होंने यूके में शाहरूख को कई म्यूजिक कंपनियों और प्रोडक्शन कंपनियों के हेड से मिलवाया ताकि शाहरूख इन कांटेक्ट्स का आगे इस्तेमाल कर सकें।


Click it and Unblock the Notifications