शाहरुख के दीवाने हैं परजान

By Staff

Parzaan Dastur
फिल्मकार करन जौहर की वर्ष 1998 में प्रदर्शित हिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में 'तुसी ना जाओ' कहकर लाखों लोगों के दिल में जगह बनाने वाले बाल अभिनेता परजान दस्तुर का कहना है कि वह शाहरुख खान के साथ फिर से काम करना चाहते हैं।

हाल ही में प्रदर्शित फिल्म 'सिकंदर' में नजर आने वाले 17 वर्षीय परजान ने कहा, "मैं काफी समय से अभिनय कर रहा हूं। मुझे अभिनय से प्रेम है। मैं एक सफल अभिनेता बनना चाहता हूं। मैंने 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख और काजोल के साथ काम किया था।"

परजान ने कहा, "मैं फिर से शाहरुख और काजोल के साथ काम करना चाहता हूं। इन दोनों के साथ काम करने के अनुभव को मैं कभी नहीं भूल सकता।"

परजान ने कहा, " मेरी ख्वाहिश बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ भी काम करने की है। "

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X