रिलीज नहीं होगी 'माई नेम इज़ खान'
शाहरुख खान और काजोल के चाहने वालों को उन्हें एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए अभी और इंतेजार करना पड़ सकता है। खबरों के अनुसार धर्मा प्रोजक्शन और रेड चिलीज़ की जोइंट प्रोडक्शन फिल्म 'माई नेम इज़ खान' दिसंबर 2009 में रिलीज नहीं हो पाएगी। करन जौहर निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल मुख्य भूमिका में हैं।
प्रॉड्यूसर्स और मल्टिप्लेक्स मालिकों की लड़ाई के कारण पिछले ढ़ाई महीने में कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हो पाई है इसलिए अब बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है क्योंकि आने वाले दिनों में मल्टीप्लेक्स में फिल्मों की भारी भीड़ लगने वाली है।
शाहरुख की फिल्म की रिलीज दिसंबर के दूसरे सप्ताह में रखी गई थी जो आमिर खान की '3- इडियट्स' की रिलीज से दो हफ्ते पहले थी। इसके आलावा दिसंबर में सैफ अली खान, करीना कपूर और विवेक ओबेरॉय स्टारर फिल्म 'कुर्बान' भी रिलीज होने वाली है। ऐसे हालात में शाहरुख और करण अपनी फिल्म को 2010 की शुरुआत में ही रिलीज करना चाहेंगे। ऐसे में इस साल शाहरुख की कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होगी।


Click it and Unblock the Notifications