शाहऱूख थे कुमार गौरव के मुरीद

यह फिल्म 1981 में रिलीज हुई थी और इसी से कुमार गौरव ने बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म का निर्माण उनके पिता राजेंद्र कुमार और निर्देश राहुल रवैल ने किया था। यह फिल्म बेहद सफल रही थी।
शाहरुख का कहना है कि हाल ही में जब वह कुमार गौरव से मिले तो 'लव स्टोरी' से जुड़ी उनकी यादें ताजा हो गईं। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर के जरिए मंगलवार को उन्होंने अपनी यादों को सार्वजनिक किया।
उन्होंने कहा, मैंने 'लव स्टोरी' एक दिन में तीन बार देखी थी। उस दौरान मैं कुमार गौरव जैसा बनना चाहता था। पिछले दिनों जब मैं उनसे (कुमार गौरव) मिला तो उन्हें इस बारे में बताया। यह सुनकर उन्होंने मुझे गले लगा लिया।'
actor अभिनेता कुमार गौरव फिल्म बॉलीवुड राजेन्द्र कुमार लव स्टोरी शाहरूख खान bollywood film kumar gaurav love story rajendra kumar shahrukh khan


Click it and Unblock the Notifications