शाहरुख बर्लिन में मनाएंगे 45वां बर्थडे
बॉलीवुड के किंग खान का जन्मदिन जल्द आने वाला है। इस बार किंग खान का जन्मदिन स्पेशल होने वाला है क्योंकि उनके बर्थडे के करीब ही दीपावली का त्योहार भी पड़ रहा है। सुपरस्टार शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं।
इसलिए किंग खान अपना बर्थडे मनाने सपरिवार जर्मनी जा रहे हैं। क्योंकि खान परिवार ने किंग खान का बर्थडे जर्मनी के बर्लिन में मनाने की प्लानिंग की है। शाहरुख के जन्मदिन पर उनके परिवार के अलावा बॉलीवुड में उनके सबसे बड़े शुभचिंतक और हितैषी करन जौहर भी मौजूद होंगे।
करन जौहर ने बताया "आज की रात मैं बर्लिन जा रहा हूं। पहले मैं रोम जाऊंगा जहां मेरी फिल्म 'माई नेम इज खान' दिखाई जाएगी। उस दौरान शाहरूख मेरे साथ होंगे। उसके बाद हम बर्लिन के लिए रवाना होंगे जहां शाहरूख, उनका परिवार और मैं उनका जन्मदिन साथ मनाएंगे।
actor अभिनेता करन जौहर जर्मनी बर्थडे बर्लिन बॉलीवुड शाहरुख खान berlin birthday bollywood germany karan johar shahrukh khan


Click it and Unblock the Notifications
