BOX OFFICE क्रिसमस धमाका, 5 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे शाहरुख खान!
क्रिसमस बॉलीवुड फिल्मों के लिए काफी खास होता है। पीके से लेकर दंगल, टाईगर जिंदा है.. सभी फिल्मों ने क्रिसमस पर रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन दिया है। बहरहाल, सलमान खान, आमिर खान के बाद.. 2018 में यह मौका मिला है शाहरुख खान को।
अक्षय कुमार नहीं.. इस बॉयोपिक में अजय देवगन होंगे FINAL
21 दिसंबर को रिलीज हो रही है शाहरुख खान की फिल्म जीरो। आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा दिखेंगी।

दरअसल, जीरो के साथ क्लैश हो रही है सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म 'केदारनाथ'.. लेकिन सूत्रों की मानें तो केदारनाथ के प्रोड्यूसर और डाइरेक्टर की लड़ाई के बीच फिल्म बीच में ठप्प पड़ गई है। फिल्म शेड्यूल से काफी पीछे चल रही है और शायद रिलीज डेट भी आगे बढ़ेगी।
यानि की शाहरुख खान की जीरो क्रिसमस के मौके पर सोलो रिलीज होगी। कोई शक नहीं कि शाहरुख के पास यह बॉक्स ऑफिस पर वापसी का सुनहरा मौका है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या जीरो बॉक्स ऑफिस पर चेन्नई एक्सप्रेस को पीछे कर पाती है!


Click it and Unblock the Notifications