शाहरुख खान करेंगे ब्लॉकबस्टर धमाका, Jawan में हो गई इस साउथ सुपरस्टार की एंट्री?

 jawan, allu arjun

सुपरस्टार शाहरुख खान इस वक्त अपनी फिल्म पठान की सफलता का जश्न मना रहे हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म काफी जल्दी 1000 करोड़ का आकड़ा पा जाएगी। पठान कोरोना काल के बाद इस तरह की कमाई करेगी इसका अंदाजा खुद शाहरुख खान और यशराज प्रोडक्शन को भी नहीं था। लेकिन ऐसा हुआ है और ताजा आंकड़े आने तक फिल्म ने 944 करोड़ की कमाई कर ली है।

लेकिन शाहरुख खान यहीं नहीं रुकेंगे बल्कि आने वाले समय में उनको लेकर कुछ धमाकेदार प्रोजेक्ट्स सामने आने वाले हैं। खबरें हैं कि शाहरुख खान की फिल्म जवान काफी दमदार होने वाली है और इसको निर्देशक अटली इसके बना रहे हैं। लेकिन अब जो खबर आ रही है उससे इतना तय है कि साउथ के लोग भी इस फिल्म से जुड़ने वाले हैं।

अल्लू अर्जुन का कैमियो

जी हां, साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इस फिल्म में दमदार कैमियो कर सकते हैं। हालांकि इसको लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन ऐसा होने की पूरी संभावना है। इससे अल्लू अर्जुन के फैंस इस खबर के बाद काफी ज्यादा खुश हैं और फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

इसके पहले खबर आई थी कि अल्लू अर्जुन कई बॉलीवुड फिल्म्स में कैमियो करते दिखने वाले हैं। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा और भी कई साउथ के एक्टर नजर आने वाले हैं जिसमें नयनतारा और विजय सेतुपति शामिल हैं। ये दोनों तो मुख्य भूमिकाओँ में हैं।

साल के अंत तक फिल्म होगी रिलीज

शाहरुख खान की ये फिल्म साल के अंत तक रिलीज होने के लिए तैयारी कर रही है और और शाहरुख खान के फैंस बेसब्री से इस दिन का इंतजार कर रहे हैँ। इसके अलावा किंग खान डंकी को लेकर बिजी हैं।

Read more about: shahrukh khan jawan allu arjun
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X